पुलिस की तत्परता से रुकी नाबालिका का विवाह

पुलिस की तत्परता से रुकी नाबालिका का विवाह

रानीगंज : सरकारे लाख प्रयास कर रही है कि बाल विवाह पर रोक लगाई जा सके लेकिन इस समाज में कुछ लोग अब भी हैं जो इस कुरीतियों को करने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला सामने आया है रानीगंज थाना के निमचा फाड़ी अंतर्गत मलिकपाड़ा में एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की की शादी तय उसके माता-पिता जबरन बांकुड़ा के रहने वाले एक लड़के से कर दी थी. जबकि लड़की अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थी. और वह भविष्य में एक शिक्षिका बनना चाहती है.निमचा फाड़ी के थाना प्रभारी रंजीत विश्वास को जब इस बात की भनक मिली उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के संग मौके पर पहुंचकर यह शादी रुकवाया गया. साथ ही माता-पिता को यह चेतावनी भी प्रशासन की ओर से दी गई ताकि यह गलती दोबारा ना करें. वही नाबालिक लड़की को प्रशासनिक तौर पर हर संभव मदद करने की बात कही गई. पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र के लोग काफी खुश दिखे और पुलिस धन्यवाद दिया वही नाबालिका छात्रा ने भी पुलिस को धन्यवाद दिया.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0